शराब दुकान के बाहर मौत का रहस्य: कोतमा में शराब दुकान के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी

कोतमा में शराब दुकान के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

शराब दुकान के बाहर मौत का रहस्य! कोतमा में सड़क किनारे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

 

मध्य प्रदेश कोतमा नगर में गुरुवार को उस समय लोगों के बीच दहशत और कौतूहल का माहौल बन गया, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-78 पर स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने एक 35 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही कोतमा पुलिस और नगर पालिका की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान अशोक चौहान (35 वर्ष), पिता भारत चौहान, निवासी जमुना कॉलोनी वार्ड क्रमांक-6, कोतमा के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह रहस्य बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

 

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है, जबकि पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback