सीधी में बस-ट्रेलर की भिड़ंत, चालक घायल: शिकारगंज में हादसे से दो गांवों की बिजली प्रभावित

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
सीधी में बस और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर, विद्युत पोल से टकराई बस, चालक घायल
सीधी। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के शिकारगंज में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। यहां बस और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई।
हादसे में बस चालक घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था की।
बस के विद्युत पोल से टकराने के कारण पोल क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। इसके चलते आसपास के दो गांवों की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों तथा दोनों वाहनों की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे में अन्य लोग घायल हुए हैं या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

