जैतहरी नगर परिषद में कार्रवाई: मासूम से अभद्रता, कर्मचारी निलंबित

मासूम से अभद्रता, कर्मचारी निलंबित
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

मासूम से अभद्रता का वीडियो वायरल, नगर परिषद कर्मचारियों पर हुई कार्रवाई

 

अनूपपुर।  जैतहरी नगर परिषद से मासूम बच्चे के साथ कथित अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

 

जानकारी के अनुसार, एक मासूम बच्चा नगर परिषद कार्यालय में मिठाई मांगने पहुंचा था। इसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया गया। वायरल वीडियो में बच्चे के बाल पकड़कर उसे घसीटते हुए दिखाई देने की बात सामने आई है।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला नगर परिषद के अधिकारियों तक पहुंचा। घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई की और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

 

मामले में कार्रवाई के बाद प्रशासन की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि किसी भी मासूम या आम नागरिक के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी गई।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback