बुढार, तिरंगा रैली, एनसीसी, एनएसएस, कॉलेज: एक्सीलेंस कॉलेज बुढार से तिरंगा रैली

एक्सीलेंस कॉलेज बुढार से तिरंगा रैली
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

तिरंगे के रंग में रंगा बुढार, एक्सीलेंस कॉलेज से निकली भव्य रैली

 

 

बुढार। प्रधानमंत्री एक्सीलेंस डिग्री कॉलेज बुढार से स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में एनसीसी एवं एनएसएस के कैडेट्स के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण कर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया।

 

रैली में प्रोफेसर डॉ. गंगा मिश्रा, प्रोफेसर डॉ. अनिल उपाध्याय, प्रोफेसर डॉ. मानिकपुरी, प्रोफेसर डॉ. दिनेश वर्मा, प्रोफेसर डॉ. शशि मोहन सेन, प्रोफेसर डॉ. अनूप सेन, प्रोफेसर प्रिया शर्मा, प्रोफेसर डॉ. राधे नापित एवं प्रोफेसर डॉ. मनोज खजूर सहित कॉलेज के समस्त प्रोफेसर एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

 

 

तिरंगा रैली के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। एनसीसी और एनएसएस के विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ रैली में सहभागिता की। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने लोगों में भी राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत किया।

 

कॉलेज परिसर से निकली यह तिरंगा रैली विद्यार्थियों के लिए गौरव और प्रेरणा का अवसर बनी। आयोजन के माध्यम से देश की आन-बान-शान तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback