स्वतंत्रता दिवस पर ABVP की भव्य तिरंगा रैली: तिरंगे के साथ गूंजा बुढ़ार, देशभक्ति के नारों से सराबोर हुआ नगर

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
ABVP की भव्य तिरंगा रैली से गूंजा बुढ़ार, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा पूरा नगर
मध्य प्रदेश शहडोल जिला बुढार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बुढ़ार-धनपुरी नगर इकाई द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। प्रधानमंत्री एक्सीलेंस नेहरू डिग्री कॉलेज, बुढ़ार से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, पदाधिकारियों एवं ABVP कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लिए युवाओं की टोली जब नगर के प्रमुख मार्गों से निकली तो पूरा बुढ़ार देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।।
कॉलेज के प्रोफेसर एवं शिक्षक रहे प्रमुख रूप से शामिल
रैली में कॉलेज की ओर से प्रोफेसर गंगा मिश्रा, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. मानिकपुरी, राधे नापित, डॉ. बी.एन. उपाध्याय, टीकम सिंह नायक, कमलेश प्रजापति, , डॉ. अनूप सेन एवं डॉ. डॉ दिनेश वर्मा ,शशि मोहन सेन सहित अन्य शिक्षकगण की सहभागिता रही। शिक्षकों की मौजूदगी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और रैली को विशेष रूप से मजबूती प्रदान की।
ABVP पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
शहडोल जिले से जिला संगठन मंत्री श्री कुणाल निखाड़े, जिला संयोजक श्री अमन त्रिपाठी एवं विभाग संयोजक श्री अखिलेश सिंह रैली में शामिल रहे।
वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बुढ़ार-धनपुरी नगर इकाई से डॉ. बी.एन. उपाध्याय जिला प्रमुख, श्री टीकम सिंह नायक नगर अध्यक्ष, नृपेंद्र सिंह नगर उपाध्यक्ष, नवदीप पनिका नगर मंत्री, निधि भीमगे नगर सह मंत्री, रागिनी चौधरी नगर सह मंत्री, राजीव राजपूत नगर सह मंत्री, जानवी साहू नगर सह मंत्री एवं गोपी नामदेव नगर महाविद्यालय प्रमुख सहित नगर इकाई के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रैली के दौरान युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

