The Cracked Pot: फूटे घड़े की कमी बनी उसकी ताकत, किसान ने सिखाई जिंदगी की बड़ी सीख

Vaishali shinde
3 दिन पहलेYeh story sabko share karni chahiye, bahut motivating hai.
Payal jadon
3 दिन पहलेIs insaan ki journey bahut inspiring hai, salute!
Aarav Sharma
3 दिन पहलेMehnat kabhi bekar nahi jaati, yeh aaj saabit hua.
Ada khan
3 दिन पहलेMehnat kabhi bekar nahi jaati, yeh aaj saabit hua.
Ishaan Tiwari
3 दिन पहलेYeh khabar padh ke dil bhar aaya, kya himmat hai!
Vaishali shinde
3 दिन पहलेMehnat kabhi bekar nahi jaati, yeh aaj saabit hua.
Neel Saxena
3 दिन पहलेYeh padhke lagta hai hum bhi kuch kar sakte hain!
Harsh Pandya
3 दिन पहलेYeh padhke lagta hai hum bhi kuch kar sakte hain!
आज का प्रेरक प्रसंग
बहुत समय पहले एक गाँव में एक किसान रहता था। वह रोज सुबह दूर स्थित झरने से पानी भरकर लाता था। इसके लिए वह एक डंडे के दोनों सिरों पर दो बड़े घड़े बांधकर अपने कंधे पर रखता था।
एक घड़ा सही था, दूसरा फूटा
एक घड़ा पूरी तरह सही था, जबकि दूसरे में दरार थी। इसलिए घर पहुंचने तक एक घड़े का पूरा पानी बच जाता, लेकिन फूटे घड़े से आधा पानी रास्ते में ही गिर जाता। करीब दो वर्षों तक यही सिलसिला चलता रहा।
फूटा घड़ा अपनी कमी से दुखी था
सही घड़े को अपने ऊपर गर्व था कि वह पूरा पानी घर तक पहुंचाता है। दूसरी ओर फूटा घड़ा अपनी कमी को लेकर दुखी रहता था। उसे लगता था कि उसके कारण किसान की मेहनत का आधा हिस्सा व्यर्थ हो जाता है।
फूटे घड़े ने किसान से मांगी माफी
एक दिन फूटे घड़े ने किसान से कहा, “मैं अपनी कमी के कारण बहुत शर्मिंदा हूँ। पिछले दो वर्षों से मैं आपका आधा पानी ही घर तक पहुंचा पा रहा हूँ। मेरी वजह से आपकी मेहनत भी बेकार चली जाती है।”
किसान ने दिया एक अनोखा सुझाव
किसान ने उसकी बात सुनी और मुस्कुराकर कहा, “आज घर लौटते समय रास्ते के किनारे लगे सुंदर फूलों को ध्यान से देखना।”
रास्ते के फूल देखकर खुश हुआ घड़ा
फूटा घड़ा रास्ते भर फूलों को देखता रहा। उसे कुछ अच्छा महसूस हुआ, लेकिन घर पहुंचने तक फिर आधा पानी रास्ते में गिर चुका था। वह दोबारा उदास हो गया और किसान से माफी मांगने लगा।
किसान ने बताई असली वजह
तब किसान ने कहा, “क्या तुमने ध्यान दिया कि रास्ते के जिस तरफ तुम लटकते हो, उसी तरफ बहुत सारे फूल खिले हैं? दूसरी तरफ ऐसा कोई फूल नहीं है। मुझे तुम्हारी कमी पहले से पता थी, इसलिए मैंने तुम्हारी ओर वाले रास्ते पर फूलों के बीज बो दिए थे। तुम रोज पानी लाते हुए अनजाने में उन्हें सींचते रहे और आज यह रास्ता फूलों से भर गया।”
फूटा घड़ा बना फूलों की वजह
किसान ने आगे कहा, “इन्हीं फूलों को मैं भगवान को अर्पित करता हूँ और अपने घर को भी सजाता हूँ। अगर तुममें यह कमी नहीं होती, तो शायद ये फूल भी नहीं खिलते।”
कहानी से मिलने वाली शिक्षा
हम सभी के अंदर कोई न कोई कमी जरूर होती है, लेकिन हर कमी के साथ कोई न कोई विशेषता भी जुड़ी हो सकती है। इसलिए अपनी कमियों को लेकर निराश होने के बजाय अपनी खूबियों को पहचानना चाहिए। दूसरों को भी उनकी कमियों के साथ स्वीकार करके उनकी अच्छाइयों को महत्व देना चाहिए।
सकारात्मक सोच का संदेश
किसी कमी को केवल कमजोरी समझना सही नहीं है। कई बार हमारी वही कमी किसी अच्छे परिणाम की वजह बन सकती है। जरूरत इस बात की है कि हम अपनी खूबियों को पहचानें और सकारात्मक नजरिए के साथ आगे बढ़ें।
सदैव प्रसन्न रहने का संदेश
सदैव प्रसन्न रहिए — जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
जिसका मन मस्त है — उसके पास समस्त है।








