7 अनोखी जेल जिनके बारे में आप जरूर जानना चाहेंगे..: “दुनिया की 7 सबसे अनोखी जेलें: जहां लग्ज़री होटल, फैमिली रूम, डांस प्रोग्राम और इको-फ्रेंडली सुविधाएं भी मिलती हैं”

Comments
जेल शब्द सुनते ही डर लगने लगता है? हमारे मन में जेल की छवि वैसी है जैसी हिन्दी फिल्मों में दिखाई जाती है. भारतीय जेलों की बात करें तो स्थिति लगभग वैसी ही है जैसे इन फिल्मों मे दिखाई जाती है. लेकिन दुनिया में कई अजीबो गरीब जेलें भी हैं, जिनके बारे में जानकर आश्चर्य होता है. ऐसी ही 7 जेल:
सान पेड्रो जेल [San Pedro Prison]
यह जेल अनोखी है क्योंकि यह रहने के लिए कैदी को किराया देना होता है? चौंक गए! यह सच है.
यह जेल बोलिविया के ला पाज़ शहर में स्थित है और इस जेल के अंदर पूरी कॉलोनी बसी हुई है. क्या कुछ नहीं है यहाँ? दुकानें हैं, घर है, रेस्तराँ है, सलून है और होटल भी है.
लेकिन यदि आप लग्ज़री ढूंढ रहे हैं तो वो यहाँ नहीं मिलेगी.
यहाँ कैदियों को काम कर पैसा कमाना होता है. जितना अधिक कमाओगे उतनी अच्छी सुविधा पाओगे. तो काम करिए और हो सकता आपको जेल के पोश इलाके में रहने को मिल जाए, जहाँ आपको टीवी भी मिलेगी और फलों का रस भी!
सेबु जेल [Cebu Prison]
यह जेल अनोखी है क्योंकि यहाँ कैदी सामुहिक नृत्य करते हैं. वास्तव में नृत्य इस जेल में कसरत का एक हिस्सा है. यहाँ के कैदी सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हैं.
जस्टिज़ेंट्रम लिओबन [Justizzentrum Leoben]
यह जेल अनोखी है क्योंकि यह किसी पाँच सितारा होटल से कम नहीं है! स्टिरिया, ऑस्ट्रिया की यह जेल किसी के लिए भी ईर्श्या का मामला बन सकती है. तो क्या आश्चर्य की ऑस्ट्रिया में उठाईगिरी की वारदातें अमेरिका से भी अधिक होती है. आखिर कौन इस जेल में रहना नहीं चाहेगा!
सार्क जेल [Sark Prison]
यह जेल अनोखी है क्योंकि यह दुनिया की सबसे छोटी जेल है. यहाँ कितने कैदी रह सकते हैं? सोचिए! मात्र दो. बस.
सार्क द्विप पर स्थित यह जेल 1856 में बनाई गई थी. यहाँ दो कैदियों को रात भर कैद करके रखा जाता था. यदि फिर भी वे ना सुधरें तो उन्हें बड़ी जेल भेजा जाता था. [कड़ी]
अरांजुएज जेल [Aranjuez Prison]
स्पेन की यह जेल अनोखी है क्योंकि यहाँ फैमिली रूम भी है. जी हाँ फैमिली रूम. यहाँ कमरों में बच्चों के लिए खिलौने हैं और दिवारों पर मिकी माउस है. बच्चों को यहाँ बिल्कुल घर जैसा वातावरण मिलता है.
सोच यह है कि यदि माता पिता दोनों कैदी हों तो उनके बच्चों को सही पालन पोषण मिलता रहे. यह जेल राजधानी मैड्रिट से 40 किलोमीटर दूर है और यहाँ 36 फैमिली सेल हैं. [कड़ी]
बास्तोय द्विप जेल [Bastoey Island low security prison]
यह दुनिया की पहली इको फ्रैंडली जेल है इसलिए अनोखी भी है. नोर्वे की इस जेल में काफी कम सुरक्षा व्यवस्था होती है. यह जेल एक द्विप पर है जहाँ सोलर पेनलों से बिजली पैदा की जाती है. यही नहीं यह खाना बनाने के लिए फसल उगाई जाती है और लगभग हर चीज की रिसाइक्लिंग होती है.
इस जेल को कई पर्यावरण संबंधी पुरस्कार मिल चुके हैं. यहाँ के कैदी घुड़सवारी करते हैं, टेनिस खेलते हैं, स्विमिंग करते हैं और हाँ खेती भी! [कड़ी]
अल्काट्राज़ [Alcatraz]
यह अनोखी जेल दुनिया की सबसे प्रसिद्ध जेल भी थी. कैलिफोर्निया के अल्काट्राज़ टापु पर स्थित इस जेल की ख्याती दूर दूर तक फैली हुई थी और यहाँ छँटे हुए अपराधी ही कैद किए जाते थे. वजह? क्योंकि इस जेल से कोई भाग नहीं सकता था. यह एक रिकार्ड भी है.
यह जेल कभी लाइटहाउस हुआ करती थी, फिर सेना की जेल बनी और 1972 में आम जेल बनी. 29 वर्ष तक सेवा देने के बाद यह जेल अब एक संग्रहालय है.






