Rahul’s Strong Warning: राहुल गांधी बोले- 'ये देशद्रोह है, मोदी, शाह हों या ज्ञानेश, किसी को नहीं बख़्शेंगे

राहुल गांधी बोले- 'ये देशद्रोह है, मोदी, शाह हों या ज्ञानेश, किसी को नहीं बख़्शेंगे
प्रतिक्रियाएँ
Sneha Menon

Sneha Menon

1 घंटे पहले

Sarkar ko iske baare mein kuch karna chahiye!

Trapti Tanwar

Trapti Tanwar

4 घंटे पहले

Chunav ke baad sab bhool jaate hain, yahi haqeeqat hai.

Ravi sinha

Ravi sinha

5 घंटे पहले

Yeh khabar bahut important hai, sabko pata honi chahiye!

Navya Nair

Navya Nair

8 घंटे पहले

Chunav ke baad sab bhool jaate hain, yahi haqeeqat hai.

Rohan Desai

Rohan Desai

8 घंटे पहले

Sarkar ko public ko jawab dena chahiye.

Comments • Reactions • Feedback

नई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कई विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत औरमुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाया है.

 

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘मतदान चोरी भारतीय जनता के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला… BJP, RSS और EC, जिन्होंने इसे आयोजित किया, ने देशद्रोह का कार्य किया है… न्याय होगा.’ इसके साथ ही एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, ‘मैं चुनाव आयोग और उनके अफसरों को साफ कह रहा हूं, आप जो कर रहे हो वो गलत कर रहे हो, ये राजद्रोह है… टाइम आएगा.. हम आपको पकड़ेंगे.. बचेंगे नहीं आप.’
वहीं, कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- X पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बीजेपी और निर्वाचन आयोग मिलकर हमारी लोकतंत्र को नष्ट करने और लोगों की आवाज छीनने की साजिश रच रहे हैं. सबसे बड़ा देशद्रोह कार्य है वोट चोरी.

 

धरने पर बैठे राहुल गांधी ने कहा कि “हम उनका सिर्फ मुकाबला नहीं करने जा रहे हैं, उन्हें हम  खत्म करने जा रहे हैं.” साथ ही कहा कि उन्हें इस बात में कोई दिलचस्पी नहीं है कि BJP क्या कहती है और वह भारत के लोकतंत्र को बचाने के लिए यहां खड़े हैं. राहुल के मुताबिक, कुछ घंटे पहले करीब 300 लोकसभा और राज्यसभा सांसद उनके साथ यहां पहुंचे थे और वे भी लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
राहुल गांधी ने कहा, “कुछ समय पहले लोकसभा और राज्यसभा के करीब 300 सांसद यहां आए पर थे. हम चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और उनके दो सहयोगियों से मिलना चाहते थे लेकिन पुलिस ने हमें यहीं रोक दिया. हम भारत के लोगों के प्रतिनिधि हैं और देश की आवाज़ का प्रतिनिधित्व करते हैं. 

 

मोदी को खुश करने के लिए ‘वोट चोरी’
कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया है कि मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं. इस बारे में खुद दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है। मुख्य रूप से – SIR, फॉर्म 6 में बदलाव, नए वोटर का रजिस्ट्रेशन, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, वोटर लिस्ट की सुरक्षा और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर है.’


वोट चोरी के आरोपों पर लगातार हमलावर हैं राहुल
राहुल गांधी काफी समय से चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते रहे हैं. इससे पहले भी उन्होंने वोट चोरी का आरोप लगाते हुए चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की थी. हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के वोट चोरी किए जाने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें गलत और निराधार बताया था.

 

इंडिया ब्लॉक के मार्च और राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी ने पलटवार किया है.
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि यह मार्च कांग्रेस और उसके सहयोगियों की ओर से "अराजकता पैदा करने और राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने" की एक और कोशिश है. उन्होंने राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को गलत तरीके से पेश करने का आरोप भी लगाया.
पात्रा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने फ़ॉर्म-6 को अवैध नहीं बताया है, बल्कि इस मामले में नोटिस जारी किया है और आगे इसकी जांच होगी. उन्होंने राहुल गांधी पर इस मुद्दे को लेकर देश में "भ्रम" पैदा करने का आरोप लगाया.

प्रतिक्रियाएँ
Sneha Menon

Sneha Menon

1 घंटे पहले

Sarkar ko iske baare mein kuch karna chahiye!

Trapti Tanwar

Trapti Tanwar

4 घंटे पहले

Chunav ke baad sab bhool jaate hain, yahi haqeeqat hai.

Ravi sinha

Ravi sinha

5 घंटे पहले

Yeh khabar bahut important hai, sabko pata honi chahiye!

Navya Nair

Navya Nair

8 घंटे पहले

Chunav ke baad sab bhool jaate hain, yahi haqeeqat hai.

Rohan Desai

Rohan Desai

8 घंटे पहले

Sarkar ko public ko jawab dena chahiye.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...