Alok Singh UPPSC Chairman: IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष

IPS आलोक सिंह बने UPPSC के नए अध्यक्ष
प्रतिक्रियाएँ
Vivaan Gupta

Vivaan Gupta

2 घंटे पहले

Sarkar ko iske baare mein kuch karna chahiye!

Reyansh Joshi

Reyansh Joshi

4 घंटे पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Ishaan Tiwari

Ishaan Tiwari

4 घंटे पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Anjali Patil

Anjali Patil

6 घंटे पहले

Yeh news bahut zaroori hai public ke liye.

Priya Iyer

Priya Iyer

7 घंटे पहले

Sarkar ko public ko jawab dena chahiye.

Kunal Rao

Kunal Rao

7 घंटे पहले

Neta ji ko yeh khabar zaroor dikhni chahiye!

Aditya Verma

Aditya Verma

9 घंटे पहले

Yeh news bahut zaroori hai public ke liye.

Pranav Srivastava

Pranav Srivastava

10 घंटे पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Comments • Reactions • Feedback

UPPSC के नए अध्यक्ष बने IPS आलोक सिंह

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) को नया अध्यक्ष मिल गया है। योगी सरकार ने 1995 बैच के IPS अधिकारी आलोक सिंह को आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आदेश जारी किया गया। आलोक सिंह, संजय श्रीनेत की जगह लेंगे, जो 21 नवंबर को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी नियुक्ति के बाद प्रदेश के चारों भर्ती बोर्डों की कमान IPS अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

1995 बैच के IPS अधिकारी हैं आलोक सिंह

आलोक सिंह वर्ष 1995 बैच के IPS अधिकारी हैं। उन्होंने वर्ष 1994 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। प्रशिक्षण के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश कैडर में अपनी सेवाएं शुरू कीं। उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने BSc और अर्थशास्त्र में MA करने के बाद MBA की डिग्री हासिल की है। आलोक सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। उनका जन्म 24 अक्टूबर 1967 को हुआ था।

नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं

आलोक सिंह वर्तमान में प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (PAC) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह नोएडा के पहले पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं। वर्ष 2020 में नोएडा में पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था लागू होने के बाद उन्हें पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। इसके अलावा वह कानपुर जोन में ADG, मेरठ रेंज में IG और कानपुर में SSP तथा IG जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

राजनाथ सिंह के निजी सचिव के तौर पर भी किया काम

आलोक सिंह केंद्रीय गृह मंत्री रहे राजनाथ सिंह के निजी सचिव के तौर पर भी काम कर चुके हैं। मई 2014 में उन्होंने अनौपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी संभाली थी, लेकिन जून 2014 में प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने नियमों का हवाला देते हुए उनकी नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। इससे पहले वह कांग्रेस नेता और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के निजी सचिव भी रह चुके हैं।

कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुके हैं सेवाएं

अपने पुलिस करियर के दौरान आलोक सिंह ने उत्तर प्रदेश में कई अहम पदों पर काम किया है। कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन से जुड़े विभिन्न दायित्वों के बाद अब उन्हें UPPSC की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब प्रदेश में सरकारी भर्तियों और चयन प्रक्रिया को लेकर आयोग की भूमिका महत्वपूर्ण बनी हुई है। अब अध्यक्ष के तौर पर उनकी जिम्मेदारी आयोग के कामकाज और भर्ती प्रक्रिया का नेतृत्व करना होगा।

प्रतिक्रियाएँ
Vivaan Gupta

Vivaan Gupta

2 घंटे पहले

Sarkar ko iske baare mein kuch karna chahiye!

Reyansh Joshi

Reyansh Joshi

4 घंटे पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Ishaan Tiwari

Ishaan Tiwari

4 घंटे पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Anjali Patil

Anjali Patil

6 घंटे पहले

Yeh news bahut zaroori hai public ke liye.

Priya Iyer

Priya Iyer

7 घंटे पहले

Sarkar ko public ko jawab dena chahiye.

Kunal Rao

Kunal Rao

7 घंटे पहले

Neta ji ko yeh khabar zaroor dikhni chahiye!

Aditya Verma

Aditya Verma

9 घंटे पहले

Yeh news bahut zaroori hai public ke liye.

Pranav Srivastava

Pranav Srivastava

10 घंटे पहले

Bahut achhi reporting ki hai, keep it up!

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...