Punjab AAP Political Crisis: पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी; BJP में हुए शामिल

पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी; BJP में हुए शामिल
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर पार्टी छोड़ दी है। सोमवार को तीनों बागी विधायक दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गए। इनमें कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं।

 

कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
बीजेपी में शामिल होने से पहले AAP से निलंबित विधायक और पूर्व IPS अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।

अमृतसर उत्तर सीट से विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है।

दिल्ली में तीनों विधायकों ने जॉइन की बीजेपी
सोमवार को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में तीनों विधायक बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान कुंवर विजय प्रताप सिंह के साथ चेतन सिंह जौरामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा भी मौजूद रहे।

 

रविवार को ही दो विधायकों ने छोड़ी थी AAP
बता दें कि समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सोमवार को तीनों नेताओं ने बीजेपी का दामन थाम लिया।

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...