कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा

Vihaan Patel
0 सेकंड पहलेYeh rajneeti ka asli chehra hai.
Kavya Mishra
0 सेकंड पहलेNeta ji ko yeh khabar zaroor dikhni chahiye!
Aditya Verma
0 सेकंड पहलेPehli baar itni sach khabar padhi, shukriya!
कर्नाटक की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने संकेत दिए हैं कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं। इस खबर के सामने आते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान के निर्देश के बाद सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
ब्रेकफास्ट मीटिंग में मंत्रियों को दिया धन्यवाद
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज सुबह अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग के लिए बुलाया। इस बैठक में उन्होंने अपनी सरकार के तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और मंत्रियों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। बैठक के दौरान सिद्धारमैया ने साफ तौर पर कहा कि वह मुख्यमंत्री पद छोड़ने जा रहे हैं। उनके इस ऐलान के बाद कांग्रेस नेताओं और समर्थकों के बीच चर्चाओं का दौर तेज हो गया।
राज्यपाल से मिलने का मांगा समय
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस्तीफा सौंपने के लिए राज्यपाल से दोपहर तीन बजे मिलने का समय मांगा है। जानकारी के अनुसार, वह लोकभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। हालांकि इस बीच एक नया मोड़ सामने आया है। बताया जा रहा है कि राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में सिद्धारमैया अपना इस्तीफा राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को सौंप सकते हैं।
डीके शिवकुमार के नाम पर बनी सहमति
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो कांग्रेस नेतृत्व ने अब कर्नाटक की कमान डीके शिवकुमार को सौंपने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि सिद्धारमैया ने खुद डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा है। डीके शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं और संगठन पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। ऐसे में उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।
कांग्रेस में नए समीकरणों की शुरुआत
अगर डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री बनते हैं तो यह कर्नाटक कांग्रेस में शक्ति संतुलन का नया अध्याय होगा। पार्टी आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए नए नेतृत्व के जरिए राजनीतिक संदेश देने की तैयारी में है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कांग्रेस हाईकमान कब आधिकारिक घोषणा करता है और डीके शिवकुमार शपथ कब लेते हैं।
राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल
सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद विपक्षी दल भी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा और जेडीएस ने कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस इसे संगठनात्मक बदलाव और सामूहिक नेतृत्व का हिस्सा बता रही है।



