JEE Main 2026 Session 1 Result Today: आज जारी होगा स्कोरकार्ड

आज जारी होगा स्कोरकार्ड
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

जेईई मुख्य परीक्षा सेशन 1 की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। National Testing Agency (NTA) आज 16 फरवरी को JEE Main 2026 Session 1 Result घोषित कर सकता है। परिणाम जारी होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
एनटीए ने पहले रिजल्ट 12 फरवरी को जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे 16 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब फाइनल आंसर की जारी हो चुकी है और नौ प्रश्न हटा दिए गए हैं।

कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट?
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
National Testing Agency की आधिकारिक वेबसाइट: nta.ac.in,
JEE Main वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in,
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स:
jeemain.nta.nic.in पर जाएं,
“JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें,
एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें,
कैप्चा भरें और सबमिट करें,
स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें,
ध्यान दें: रिजल्ट लिंक पहले से बना हुआ है, लेकिन अभी एक्टिव नहीं है। एक्टिव होते ही छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।

स्कोरकार्ड में क्या होगा शामिल?
JEE Main 2026 Session 1 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर (सब्जेक्ट-वाइज और ओवरऑल),
ऑल इंडिया रैंक (AIR),
कैटेगरी रैंक (यदि लागू हो),
JEE Advanced के लिए क्वालिफिकेशन स्टेटस,
कुल अंक और विषयवार अंक,
फाइनल रिजल्ट, ऑब्जेक्शन पर विचार करने के बाद जारी की गई संशोधित आंसर की पर आधारित है।

फेक वेबसाइट्स से सावधान रहें
रिजल्ट के समय कई फर्जी वेबसाइट्स सक्रिय हो जाती हैं। छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें। इन वेबसाइट्स से बचें:
jeemains.in,
jeemain.nta.in,
jeemainnic.in,
jeemain.info,
jeeguide.co.in,
गलत वेबसाइट पर लॉगिन करने से आपकी निजी जानकारी खतरे में पड़ सकती है।

कब हुई थी परीक्षा?
JEE Main 2026 Session 1 परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच कंप्यूटर-बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी।
शिफ्ट टाइमिंग:
सुबह: 9 बजे से 12 बजे तक
दोपहर: 3 बजे से 6 बजे तक
BE/BTech पेपर 21 से 28 जनवरी के बीच आयोजित हुआ था, जबकि 29 जनवरी को BArch और BPlanning (पेपर 2) की परीक्षा एक शिफ्ट में हुई थी।
स्टूडेंट्स और विशेषज्ञों के अनुसार, परीक्षा का ओवरऑल डिफिकल्टी लेवल मीडियम से थोड़ा चैलेंजिंग रहा।

आज का दिन निर्णायक
JEE Main 2026 Session 1 में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आज का दिन निर्णायक साबित हो सकता है। रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट और पर्सेंटाइल स्कोर भी जारी किए जाएंगे। नतीजे घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

खबरे और भी है...