Bhojpur Scorpio Tragedy: बिहार के भोजपुर में छठ गीत बजाने पर विवाद, स्कॉर्पियो से 7 लोगों को कुचला

Aryan Malhotra
0 सेकंड पहलेCBI ya SIT jaanch honi chahiye is mamle mein.
Aditya Verma
0 सेकंड पहलेKanoon ko apna kaam karna chahiye bina der ke.
Vihaan Patel
0 सेकंड पहलेSociety ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.
Pranav Srivastava
0 सेकंड पहलेAise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.
Aarav Sharma
23 मिनट पहलेPeedit ko jald se jald nyay milna chahiye.
Riya Jain
1 घंटे पहलेApradhi ko sakht se sakht saza milni chahiye!
भोजपुर में छठ गीत को लेकर विवाद
बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के रामडिहरा गांव में दीपावली की रात छठ का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद एक स्कॉर्पियो सवार ने तेज रफ्तार से लोगों को कुचल दिया। इस घटना में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।
दो सगे भाइयों की हुई मौत
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रामडिहरा गांव के वार्ड नंबर 17 निवासी रामनरेश यादव के 45 वर्षीय बेटे कमलेश यादव और 55 वर्षीय बेटे दिनेश यादव के रूप में हुई है। दोनों भाई गाड़ी व्यवसाय से जुड़े थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
पांच लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
बिहिया थानाध्यक्ष विपिन बिहारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में यह दुर्घटना का मामला सामने आया है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, मृतकों के परिजनों ने गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद जानबूझकर लोगों को गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाया है।
छठ गीत बंद कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद
मृतक के बेटे रोहित के मुताबिक, गांव के सूर्य मंदिर पर छठ का गाना बजाया जा रहा था। इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार गांव का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और मुन्ना यादव से गाना बंद करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज शुरू हो गई।
दोबारा स्कॉर्पियो लेकर पहुंचने का आरोप
रोहित ने बताया कि विवाद के बाद मुन्ना यादव ने फोन करके परिवार के लोगों को घर से बुलाया। कुछ समय बाद जब सभी लोग इकट्ठा होकर बातचीत कर रहे थे, तभी आरोपित दोबारा स्कॉर्पियो लेकर वहां पहुंचा और तेज रफ्तार में लोगों को टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि वाहन चालक ने लोगों को कुचलने के बाद भी गाड़ी नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत
आरा सदर अस्पताल के चिकित्सक अशोक कुमार के अनुसार, पांच से छह लोगों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया था। कमलेश यादव की अस्पताल पहुंचने के दौरान मौत हो गई। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे का इलाज दिया जा रहा है।
घायलों में किशोर भी शामिल
घायलों में रमेश यादव के 13 वर्षीय बेटे कृष्णा कुमार और राजेश कुमार के 15 वर्षीय बेटे रितु कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं। हादसे में कई लोगों को हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
कमलेश यादव के परिवार में उनकी पत्नी आशा देवी, तीन बेटे शियोग, रोहित और प्रिंस तथा चार बेटियां निशा, मनीषा, प्रिय और रागिनी हैं। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। दीपावली की खुशियां इस हादसे के कारण गहरे दुख में बदल गईं।








