Chhath Special Trains: छठ पर बिहार जाने वालों को रेलवे की बड़ी राहत, 3 स्पेशल ट्रेनें शुरू

छठ पर बिहार जाने वालों को रेलवे की बड़ी राहत, 3 स्पेशल ट्रेनें शुरू
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

 

छठ पर रेलवे की तीन स्पेशल ट्रेनें
लोक आस्था का महापर्व छठ 13 नवंबर से शुरू होकर 16 नवंबर तक चलेगा। इस अवसर पर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में घर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। ट्रेनों में भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने तीन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। दक्षिण रेलवे तमिलनाडु से बिहार के लिए विशेष एक्सप्रेस ट्रेनें संचालित करेगा।

 

चेन्नई से दरभंगा के लिए स्पेशल ट्रेन
एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से दरभंगा के बीच विशेष ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 11 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी। खड़गपुर, आसनसोल और बरौनी होते हुए तीसरे दिन दोपहर 1 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे दरभंगा से चलेगी और सोमवार को दोपहर 3:45 बजे चेन्नई सेंट्रल पहुंचेगी।

 

चेन्नई से बरौनी के लिए भी ट्रेन
यात्रियों की भीड़ को देखते हुए एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से बरौनी के लिए भी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रात 11:50 बजे चेन्नई सेंट्रल से रवाना होगी। खड़गपुर और आसनसोल होते हुए शुक्रवार रात 8 बजे बरौनी पहुंचेगी।

 

पोडानूर से रक्सौल के बीच वन-वे ट्रेन
तमिलनाडु के पश्चिमी क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए पोडानूर से रक्सौल के बीच एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन रात 8:20 बजे पोडानूर से रवाना होगी। कोयंबटूर, तिरुप्पुर, इरोड, कटपाडी, पेरंबूर, संबलपुर, धनबाद और बरौनी होते हुए शनिवार दोपहर 12 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

 

दिल्ली से आज चलेंगी 31 स्पेशल ट्रेनें
रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। उत्तर रेलवे यात्रियों की संख्या पर लगातार नजर रख रहा है। जरूरत के अनुसार बिना पहले से तय किए भी अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। 11 नवंबर को दिल्ली से कुल 31 स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इनमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से 10, आनंद विहार से 8, शकूरबस्ती से 7, हजरत निजामुद्दीन से 4, दिल्ली जंक्शन से 1 और रोहतक से 1 ट्रेन शामिल है।

 

12 नवंबर को 29 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी
रेलवे के मुताबिक, 12 नवंबर को 29 स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी है। इनमें नई दिल्ली से 7, आनंद विहार से 7, शकूरबस्ती से 5, हजरत निजामुद्दीन से 5, दिल्ली जंक्शन से 3, रोहतक से 1 और दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1 ट्रेन शामिल है। 10 नवंबर को पहले से तय 27 स्पेशल ट्रेनों के अलावा भीड़ को देखते हुए तीन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाई गई थीं।

 

रेलवे अधिकारी कर रहे निगरानी
दिल्ली मंडल के DRM, ADRM और वरिष्ठ अधिकारी स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ और व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं। रेलवे के अनुसार, यात्रियों की संख्या को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

 

स्पेशल ट्रेनों में अलग-अलग श्रेणी के कोच
स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की जरूरत के अनुसार एसी थर्ड टियर, एसी सेकंड टियर, एसी इकोनॉमी, स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास और चेयर कार के कोच लगाए गए हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष कोच भी उपलब्ध कराए गए हैं।

 

छठ पर लाखों लोग पहुंचते हैं घर
छठ महापर्व बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के प्रमुख त्योहारों में शामिल है। इस पर्व में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले लाखों लोग अपने घर लौटते हैं। यात्रियों की इसी अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों और स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाओं का इंतजाम किया है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback