कन्या छात्रावास की रसोई में आग: ग्रामीणों ने समय रहते आग पर पाया काबू

ग्रामीणों ने समय रहते आग पर पाया काबू
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

शहडोल के कन्या छात्रावास की रसोई में लगी आग, धुएं से मची अफरा-तफरी; ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा

 

शहडोल, मध्य प्रदेश। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के मऊ गांव में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर कन्या छात्रावास में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रावास की रसोई से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग ने रसोई में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

 

आग की लपटें और धुआं देखकर छात्राओं के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय छात्रावास में छात्राएं मौजूद थीं, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी नजर नहीं आया। स्थिति को भांपते हुए छात्राओं ने तत्काल रसोई से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर अपनी जान बचाई।

 

इधर, छात्रावास से लगातार धुआं निकलता देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग नियंत्रित हो जाने से छात्रावास के अन्य हिस्सों तक आग फैलने से बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया।

 

आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रसोई में रखा सामान आग की चपेट में आने से काफी नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी छात्रा के घायल होने की सूचना सामने नहीं आई है।

 

सबसे बड़ा सवाल छात्रावास की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर खड़ा हो रहा है। यदि आग के समय ग्रामीण समय पर मौके पर नहीं पहुंचते तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। छात्रावास जैसी जगह, जहां छात्राओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है, वहां जिम्मेदार कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन इंतजाम और कर्मचारियों की ड्यूटी को लेकर जांच की मांग उठने लगी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और लापरवाही सामने आने पर क्या कार्रवाई की जाती है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback