सिर्फ 8 फीट रास्ता सुरक्षित, पुलिस ने रोड सील की: कैमूर पहाड़ में सड़क धंसी, अमिलिया-हनुमान मार्ग बंद

कैमूर पहाड़ में सड़क धंसी, अमिलिया-हनुमान मार्ग बंद
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

कैमूर पहाड़ में बारिश का कहर, अमिलिया-हनुमान मार्ग पर धंसी सड़क; पुलिस ने बंद कराया रास्ता

 

सीधी। जिले के कैमूर पहाड़ क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते अमिलिया-हनुमान मार्ग की स्थिति खराब हो गई है। बारिश के बीच सड़क का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस जाने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रास्ते को सील कर दिया है।

 

बताया जा रहा है कि सड़क धंसने के बाद मार्ग पर फिलहाल करीब 8 फीट हिस्सा ही सुरक्षित बचा है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

फिलहाल प्रशासन की ओर से मार्ग को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की उम्मीद है।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से मार्ग को बंद कर दिया है, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। लगातार बारिश के कारण सड़क के और हिस्से के प्रभावित होने की आशंका भी बनी हुई है।

 

 

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग का जल्द निरीक्षण कर आवश्यक सुधार कार्य कराया जाए और आवागमन के लिए सुरक्षित वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। लोगों का कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश के दौरान परेशानी और बढ़ सकती है।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback