उमरार बांध में 24 घंटे बाद मिला शुभम सोनी का शव: SDRF जबलपुर की टीम ने चलाया लगातार सर्च ऑपरेशन

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के उमरार बांध में लापता हुए युवक शुभम सोनी का शव लगभग 24 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। युवक की तलाश में पुलिस, जिला प्रशासन तथा एसडीआरएफ (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) जबलपुर की टीम लगातार अभियान चलाती रही। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक के शव को पानी से बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंच गए। रेस्क्यू अभियान के दौरान पूरे क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जैसे ही शव बरामद हुआ, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
एसडीआरएफ की टीम ने आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद से बांध के विभिन्न हिस्सों में लगातार खोजबीन की। लंबे प्रयास के बाद शव बरामद होने पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आएगी।

