Diwali Controversy: पटाखों पर सोनी राजदान का बयान, बोलीं- ‘एंटी-नेशनल

Sonu rai
0 सेकंड पहलेTrending news — padhe zaroor aur dosto ko bhejo.
मुंबई: दीवाली पर पटाखे जलाने को लेकर बॉलीवुड में विवाद बढ़ गया है। अभिनेत्री सोनी राजदान ने बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए पटाखे जलाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पटाखे जलाना जीवन, स्वास्थ्य और देश के हित के खिलाफ है। सोनी राजदान ने क्या कहा? सोनी राजदान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। प्रदूषण के कारण बच्चों को सांस लेने में परेशानी होती है और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित होती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि दीवाली पर पटाखों के बजाय स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।
दीया मिर्जा के वीडियो पर विवाद
यह बयान अभिनेत्री दीया मिर्जा के एक वीडियो को लेकर हुए विवाद के बीच आया है। इस वीडियो में दीया लोगों से प्रदूषण कम करने और पर्यावरण के अनुकूल दीवाली मनाने की अपील कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक विरोध के बाद BMC ने वीडियो हटा दिया था। बाद में बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देश पर इसे दोबारा अपलोड करने का आदेश दिया गया।
सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रियाएं
सोनी राजदान के बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी अलग-अलग राय रखी। कुछ यूजर्स ने उनके बयान का विरोध किया। इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। वहीं, दीया मिर्जा ने कहा कि उनके वीडियो का मकसद लोगों को प्रदूषण के प्रति जागरूक करना था।







