Meghalaya Ranji Trophy Controversy: रणजी ट्रॉफी में बड़ा विवाद, मैच से दो दिन पहले मेघालय की पूरी टीम बदली

रणजी ट्रॉफी में बड़ा विवाद, मैच से दो दिन पहले मेघालय की पूरी टीम बदली
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के अंदर चल रहे विवाद के कारण बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से दो दिन पहले मेघालय की पूरी टीम बदल दी गई। पुरानी टीम शुरुआती तीन मैच खेल चुकी थी और एक जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर थी।


अध्यक्ष और सचिव के बीच विवाद
इस विवाद की वजह MCA अध्यक्ष जेम्स संगमा और सचिव रेनॉल्ड खार्कमनी के बीच चल रही खींचतान है। अंडर-23 महिला टीम की खिलाड़ियों से जुड़ी यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं करने के आरोपों के बाद खार्कमनी को निलंबित किया गया था।

मेघालय हाई कोर्ट ने निलंबन को बरकरार रखते हुए खार्कमनी के फैसलों को अवैध माना। कोर्ट ने एपेक्स काउंसिल की ओर से चुनी गई रणजी टीम को भी अमान्य करार दिया। इसके बाद अध्यक्ष के गुट ने नागालैंड के खिलाफ मैच के लिए नई टीम चुन ली।

 

 अनुभवी बल्लेबाज राहुल दलाल ने जताई नाराजगी
टीम से बाहर किए गए अनुभवी बल्लेबाज राहुल दलाल ने फैसले पर निराशा जताई। 41 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके दलाल के मुताबिक, पुराने खिलाड़ी शनिवार और रविवार को अभ्यास के लिए मैदान पहुंचे थे। उन्हें उम्मीद थी कि वे चौथा मुकाबला भी खेलेंगे, लेकिन बाद में पता चला कि नई टीम भी अभ्यास कर रही है।

 

पुराने खिलाड़ियों ने नई टीम को दी शुभकामनाएं
राहुल दलाल ने बताया कि शुरुआत में नई टीम के कुछ खिलाड़ियों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ था। बाद में सभी नए खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन पूरा होने की जानकारी दी गई और रात करीब 11 बजे सोशल मीडिया पर टीम का ऐलान कर दिया गया।

इसके बाद पुराने खिलाड़ी अपना किट बैग लेने मैदान पहुंचे। उन्होंने नई टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की और शुभकामनाएं देकर लौट आए। अचानक पूरी टीम बदले जाने से पुराने खिलाड़ी निराश हैं।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...