दीपक नांदल गैंग पर पुलिस का एक्शन: 60 राउंड फायरिंग में 4 गैंगस्टर ढेर,3 जवान घायल

Kabir Shukla
18 घंटे पहलेSociety ke liye yeh bahut badi chinta ka vishay hai.
Sneha Menon
20 घंटे पहलेPoori detail share karein, hum aur jaanna chahte hain.
Monika Das
20 घंटे पहलेPolice ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.
Kabir Shukla
1 दिन पहलेAise logon ko chhoda bilkul nahi jaana chahiye.
हरियाणा के गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-2 इलाके में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच और कुख्यात दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में चार बदमाश मारे गए, जबकि तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। दोनों ओर से करीब 60 राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।
रंगदारी वसूलने पहुंचे थे बदमाश
प्रारंभिक जांच के अनुसार, पांच शूटर एक काली स्कॉर्पियो में सवार होकर सुशांत लोक स्थित एक बड़े कारोबारी के घर रंगदारी मांगने पहुंचे थे। आरोपियों ने कारोबारी के घर पर फायरिंग की, जिसके बाद पहले से अलर्ट क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।
आत्मसमर्पण की चेतावनी के बाद शुरू हुई फायरिंग
पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उन्होंने अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की। करीब 60 राउंड चली गोलीबारी के बाद चार शूटर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एक अन्य आरोपी का इलाज जारी है।
तीन पुलिसकर्मी भी घायल
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली लगने से क्राइम ब्रांच के तीन जवान घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।जांच एजेंसियों का मानना है कि यह गिरोह विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल के इशारों पर करोड़ों रुपये की रंगदारी वसूलने का नेटवर्क चला रहा था।
विदेशी ऑटोमेटिक हथियार बरामद
एनकाउंटर के बाद पुलिस ने घटनास्थल से पांच विदेशी ऑटोमेटिक पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। बरामद हथियारों की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।लिस अब इस पूरे मॉड्यूल, फंडिंग और अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।
दीपक नांदल गैंग के नेटवर्क की जांच
पुलिस के अनुसार, विदेश से संचालित होता है गैंग,मारे गए आरोपी हरियाणा के रोहतक और फतेहाबाद (टोहाना) क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जबकि घायल आरोपी नूंह का निवासी है। सभी के आपराधिक रिकॉर्ड और गैंग के अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच की जा रही है।अन्य सहयोगियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।








