नशा मुक्ति जागरूकता: नेहरू कॉलेज बुढार में गूंजा नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश,

नेहरू कॉलेज बुढार में गूंजा नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश,
प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback

मध्य प्रदेश शहडोल बुढार। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री एक्सीलेंस नेहरू डिग्री कॉलेज बुढार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन, महाविद्यालय के प्रोफेसरगण और छात्र-छात्राओं ने सहभागिता निभाते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया।

 

इसी कड़ी में नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओपी विकास पांडे एवं थाना प्रभारी विनय सिंह सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित  वहीं महाविद्यालय के सम्माननीय प्रोफेसरगण डॉ. गंगा मिश्रा, डॉ. अनिल उपाध्याय, डॉ. राधे नापित, डॉ. शशि मोहन सेन, डॉ. निपेंद्र सिंह करचुली, डॉ. दिनेश वर्मा, श्री कमलेश प्रजापति, डॉ. ममता द्विवेदी एवं प्रोफेसर डॉ. रानी पटेल सहित अन्य शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

एसडीओपी ने युवाओं को बताया नशे का खतरनाक सच

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओपी विकास पांडे ने छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका सीधा असर परिवार और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बनाने की अपील की।

 

डॉ. राधे नापित ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान डॉ. राधे नापित ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों एवं उससे उत्पन्न होने वाली सामाजिक समस्याओं के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और भविष्य को भी बर्बाद कर सकती है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया।

 

नुक्कड़ नाटक ने दिया प्रभावी संदेश

 

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नुक्कड़ नाटक रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। नाटक के जरिए संदेश दिया गया कि नशा किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि स्वयं एक गंभीर समस्या है।

 

नुक्कड़ नाटक में आरती बैगा, रीतिका मलिक, राधा धुर्वे, शैलेंद्र कोल, साहिल कोरी, शिवम सोनी, अंजली सरिवान, प्राची केवट, पूनम सिंह, मुस्कान चौधरी एवं तुलसी यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभागियों ने स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री नवदीप पनिका, अनुराग गुप्ता एवं खुशी सेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

प्रतिक्रियाएँ

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं

पहले आप अपनी बात रखें

CommentsReactionsFeedback