Cyber Crime Safety: कहीं आप भी तो नहीं हो रहे Cyber Crime का शिकार, जानें सबकुछ जिससे आप रहेंगे Safe

कहीं आप भी तो नहीं हो रहे Cyber Crime का शिकार, जानें सबकुछ जिससे आप रहेंगे Safe
प्रतिक्रियाएँ
Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Sarkar ko iske baare mein kuch karna chahiye!

Vihaan Patel

Vihaan Patel

43 मिनट पहले

Aise logon ko support karna humara farz hai.

Ravi sinha

Ravi sinha

1 घंटे पहले

Community ko mil ke aage aana hoga is mudde par.

Aditya Verma

Aditya Verma

4 घंटे पहले

Police ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.

Anika Rajput

Anika Rajput

5 घंटे पहले

Yeh global crisis sab ko affect kar sakti hai.

Comments • Reactions • Feedback

देश-दुनिया में बीते कुछ वर्षों में तकनीकी ने बहुत विकास किया है। इससे काफी सहूलियतें भी हुई हैं लेकिन वहीं नये तरह की अपराध की दुनिया और अपराधियों ने भी जन्म ले लिया है। इंटरनेट यानी डिजीटल नेटवर्क के माध्यम से कम्प्यूटर और मोबाइल से कोई अवैध गतिविधि जिससे किसी भी व्यक्ति को मानसिक, आर्थिक अथवा सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचा हो साइबर क्राइम (Cyber Crime) माना गया है। भारत में साइबर क्राइम बहुत तेजी से बढ़ रहा है, आए दिन कई लोग साइबर क्राइम के जाल में फंस रहे हैं। जिसमें फर्जी ईमेल, फोन कॉल, पहचान छुपाकर डराना-धमकाना, रूपये चुराना या मांगना प्रमुख रूप से शामिल है। हालांकि साइबर इंटेलीजेंस और पुलिस द्वारा इसकी रोकथाम और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार प्रयास भी किए जा रहे हैं। यहां पर साइबर अपराध के बारे में वह सब जानिए जो आपको जानना आवश्यक है। इसके साथ किन सावधानियों को अपनाकर आप साइबर क्राइम से काफी हद तक बच सकते हैं। 

 

सबसे ज्यादा होने वाले साइबर अपराध

हैकिंग (Hacking): इसमें कोई अपराधी किसी व्यक्ति या कंपनी के कंप्यूटर, मोबाइल या नेटवर्क की सुरक्षा को तोड़कर उसकी निजी जानकारी या डेटा चुरा लेता है.

फ़िशिंग (Phishing): इसमें धोखेबाज बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर नकली ईमेल, मैसेज या लिंक भेजते हैं और पासवर्ड, ओटीपी (OTP) तथा बैंक खाते की जानकारी हासिल कर लेते हैं.

रैनसमवेयर और मैलवेयर हमले (Ransomware and Malware Attacks): मैलवेयर ऐसा हानिकारक सॉफ्टवेयर होता है जो सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है। रैनसमवेयर आपकी फाइलों को लॉक (Encrypt) कर देता है और उन्हें खोलने के लिए फिरौती (Ransom) मांगता है।

पहचान की चोरी (Identity Theft): इसमें किसी व्यक्ति की निजी पहचान (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या बैंक विवरण) चुराकर उसकी आड़ में अवैध काम किए जाते हैं या वित्तीय धोखाधड़ी की जाती है।

साइबर बुलिंग और साइबर स्टॉकिंग (Cyberbullying and Cyberstalking): इंटरनेट, सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स के जरिए किसी व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान करना, डराना, धमकियां देना या पीछा करना इसमें शामिल है।

 

 

साइबर अपराध का शिकार होने पर क्या करें

 

सबसे पहले शिकायत दर्ज करें : किसी भी तरह के साइबर क्राइम का शिकार होने पर आप सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करके 14 अंकों का पावती (Acknowledgement) नंबर जरूर प्राप्त करें। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत के लिए 1930 डायल कर सकते हैं और आपात स्थिति में 112 भी डायल कर सकते हैं। साथ ही आप पोर्टल पर जाकर किसी भी संदिग्ध मोबाइल नंबर, ईमेल या वेबसाइट की जांच कर सकते हैं कि वह पहले से ही धोखाधड़ी से जुड़ा है या नहीं।

बैंक को सूचित करें: अपने बैंक को तुरंत लिखित या कॉल के जरिए जानकारी दें ताकि ट्रांजैक्शन रोकी जा सके।

सबूत संभालें: ट्रांजैक्शन आईडी (UTR), स्क्रीनशॉट, चैट और बैंक मैसेज सुरक्षित रखें।

 

 

किस अपराध के लिए कितनी सजा

भारत में साइबर अपराध की सजा अपराध की गंभीरता और लागू होने वाली धाराओं के आधार पर अलग-अलग होती है। मुख्य रूप से ये सजाएं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act, 2000) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) / पुरानी आईपीसी के तहत तय की जाती हैं। साइबर अपराध की स्थितियों में अलग-अलग सजा का प्रावधान है।

 

हैकिंग (Hacking): 3 साल तक की जेल या 5 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों।

ऑनलाइन धोखाधड़ी (Online Fraud / Scams): 7 साल तक की जेल और जुर्माना।

पहचान की चोरी (Identity Theft / पासवर्ड का गलत इस्तेमाल): 3 साल तक की जेल और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना।

साइबर आतंकवाद (Cyber Terrorism): आजीवन कारावास (उम्रकैद)।

अश्लील सामग्री प्रकाशित करना या भेजना (Pornography / आपत्तिजनक कंटेंट): साइबर अपराध की इस घटना में (पहली बार): 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक का जुर्माना। (दूसरी बार): 7 साल तक की जेल और जुर्माना।

साइबर बुलिंग या ऑनलाइन धमकी (Online Threats): गंभीर मामलों में 7 साल तक की जेल और जुर्माना।

डेटा चोरी (Data Theft): 3 साल तक की जेल या 2 लाख रुपये तक का जुर्माना।

 

गिरफ्तारी के मुख्य आधार

गंभीर अपराध और सबूत: जब आईटी एक्ट (IT Act) या भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत कोई गंभीर अपराध दर्ज होता है और पुलिस के पास आरोपी के खिलाफ डिजिटल साक्ष्य (जैसे बैंक ट्रांजैक्शन, आईपी एड्रेस, फर्जी आईडी) होते हैं।

कोर्ट का वारंट: जांच पूरी होने के बाद जब अदालत आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करती है।

रेड-हैंड (रंगे हाथों) या तत्काल कार्रवाई: जब पुलिस को पुख्ता जानकारी मिलती है कि आरोपी ऑनलाइन ठगी, ब्लैकमेलिंग या डेटा चोरी जैसी गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आप इस विषय में CYBER POLICE से हो जाए सतर्क वीडियो के माध्यम से और जानकारी देख सकते हैं।

 

पैसा मिलने का समय और प्रक्रिया

साइबर क्राइम में कटा हुआ पैसा वापस मिलने का समय इस बात पर निर्भर करता है कि आपने घटना के कितनी जल्दी शिकायत दर्ज कराई है और ठग के खाते में पैसा होल्ड (Freeze) हो पाया है या नहीं।

गोल्डन ऑवर (Golden Hour): ठगी होने के पहले 1 घंटे (या अधिकतम 24 से 72 घंटे) के भीतर शिकायत करने पर पैसा वापस मिलने की संभावना सबसे अधिक होती है।

बेस्ट-केस (आसान मामले): यदि पैसा ठग के बैंक खाते में ही होल्ड हो जाता है और प्रक्रिया सही रहती है, तो आमतौर पर 2 से 8 सप्ताह के भीतर पैसा वापस मिल जाता है।

सामान्य या जटिल मामले: यदि मामला बड़ा है, कई खातों से होकर पैसा निकला है, या कोर्ट/पुलिस की जांच और एफआईआर की जरूरत पड़ती है, तो इसमें 3 से 8 महीने या उससे अधिक समय भी लग सकता है।

प्रतिक्रियाएँ
Anil Sen

Anil Sen

0 सेकंड पहले

Sarkar ko iske baare mein kuch karna chahiye!

Vihaan Patel

Vihaan Patel

43 मिनट पहले

Aise logon ko support karna humara farz hai.

Ravi sinha

Ravi sinha

1 घंटे पहले

Community ko mil ke aage aana hoga is mudde par.

Aditya Verma

Aditya Verma

4 घंटे पहले

Police ko aur tezi se karyawahi karni chahiye.

Anika Rajput

Anika Rajput

5 घंटे पहले

Yeh global crisis sab ko affect kar sakti hai.

Comments • Reactions • Feedback

खबरे और भी है...