Yogi VS Akhilesh: योगी और अखिलेश के बीच जुबानी जंग शुरू, अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती स्वीकारी

Pooja Reddy
0 सेकंड पहलेDesh ke navyuvak ko aage aana chahiye is mudde par.
Kunal Rao
1 घंटे पहलेVishwa shanti ke liye yeh situation concerning hai.
Nisha Shah
2 घंटे पहलेYeh khabar social media par khub viral hogi.
Reyansh Joshi
4 घंटे पहलेCyber security ka yeh mudda bahut serious hai.
Yash Kulkarni
6 घंटे पहलेYeh padhke lagta hai hum bhi kuch kar sakte hain!
आगामी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का चैलेंज को स्वीकार करते हुए अयोध्या से आमने-सामने का विधानसभा चुनाव लड़ने का न्यौता देकर राजनीतिक गलियारों में फिर से जुबानी जंग का आगाज कर दिया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को मुख्यमंत्री योगी बलरामपुर में 803 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि एक वोट ने क्षेत्र की तस्वीर बदलने में भूमिका निभाई है। विकास परियोजनाओं के बहाने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के इस क्षेत्र में पहचान का संकट, तस्करी और अपराधियों की अराजकता थी, जबकि अब विकास की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि जो वोट पहले पहचान के संकट और तस्करी से जोड़कर देखा जाता था, वहीं आज क्षेत्र की तरक्की और बदलाव का आधार बन रहा है। बलरामपुर जैसे आकांक्षात्मक जनपद को संभावनाओं वाले जिले के रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। विधानसभा चुनाव में अभी समय है, लेकिन अयोध्या सीट को लेकर शुरू हुई यह जुबानी जंग आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है।
मुकाबला चेलों से नहीं, आमने-सामने होना चाहिएः योगी
सीएम योगी ने अखिलेश यादव को सीधी चुनौती देते हुए कहा, “मैं आपको ऑफर करता हूं, आप भी अयोध्या से नामांकन करिए, मैं भी करता हूं। चलिए, एक बार किस्मत आजमा लिया जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक मुकाबला सीधे होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि लड़ाई चेलों से क्यों हो, मुकाबला सामने होना चाहिए।
अखिलेश का जवाब भाजपा को नहीं मिल रहा कोई कैंडीडेट
अखिलेश सपा के घोषित प्रत्याशी और पूर्व विधायक तेजनारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय के पैतृक गांव कृष्णापुर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने योगी के जवाब में कहा, 'अयोध्या में ‘चढ़ावा-चंदा-दान' चोरों को हराने के लिए हमारा एक युवा ‘पीडीए प्रहरी' ही काफी है। चोरों को क्लीन चिट देने वाले हिस्सेदार होते हैं। इस बार जनता घमंड का सारा पानी उतार देगी। लोकसभा भूल गये क्या ? और बाकी कसर अयोध्या की वो माताएं पूरा कर देंगी, जिन्होंने सरेआम दुखी मां का अपमान करते हुए अहंकारियों को देखा है। अपने इंटर्नल सर्वे में आपको ये बात पता चली कि नहीं कि अयोध्या में आपकी तरफ से कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहता है।








