Anantapur School Attack: आंध्र प्रदेश में क्लासरूम के अंदर छात्रा पर चेन-सॉ से हमला

Ishaan Tiwari
0 सेकंड पहलेCrypto mein invest karne se pehle aisi khabarein padhni chahiye.
Pranav Srivastava
2 मिनट पहलेSamaj ke liye is khabar ka bahut mahatva hai.
Priya Iyer
3 घंटे पहलेYeh news bahut zaroori hai public ke liye.
अनंतपुर। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्टाडु गांव में एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में 10वीं की छात्रा पर चेन-सॉ से हमला कर दिया गया। आरोपी ने छात्रों के सामने छात्रा के चेहरे, सिर और पीठ पर गंभीर चोटें पहुंचाईं। बीच-बचाव करने आई एक अन्य छात्रा भी घायल हो गई।
क्लासरूम में घुसकर किया हमला
घटना सुबह करीब 10:30 बजे जिला परिषद हाई स्कूल में हुई। उस समय क्लास में पढ़ाई चल रही थी और शिक्षक भी मौजूद थे। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। शिक्षकों और छात्रों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायल छात्राओं को अनंतपुर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। इनमें से एक छात्रा की सर्जरी की गई।
शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर हमला
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान हेमंत उर्फ डुम्मू के रूप में हुई है। वह पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने छात्रा के सामने प्रेम संबंध और शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे छात्रा ने ठुकरा दिया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी कुछ समय से छात्रा को परेशान कर रहा था। छात्रा ने उसे दूर रहने और उसके व्यवहार की जानकारी माता-पिता को देने की चेतावनी दी थी। इसके बाद आरोपी ने क्लासरूम में उस पर हमला कर दिया।
धर्मावरम रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार
हमले के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने धर्मावरम रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह श्री सत्य साईं जिले के नागल्लूर का रहने वाला बताया गया है।
मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर नाराजगी जताते हुए छात्रा को बेहतर इलाज देने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने को कहा।
शिक्षा मंत्री नारा लोकेश ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि स्कूल जैसी सुरक्षित जगह पर छात्रा के साथ इस तरह की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।








