Village Boy Becomes Pilot: आरंग के सूर्यांश शर्मा बने इंडिगो कैडेट पायलट

Aditya Verma
0 सेकंड पहलेYeh khabar padh ke dil bhar aaya, kya himmat hai!
Ishaan Tiwari
0 सेकंड पहलेYeh story sabko share karni chahiye, bahut motivating hai.
Arjun Singh
0 सेकंड पहलेMehnat kabhi bekar nahi jaati, yeh aaj saabit hua.
Priya Iyer
0 सेकंड पहलेHaar ke baad jeetna hi asli champion ki pehchaan hai.
Sonu rai
56 मिनट पहलेZindagi mein aise log hi role model hote hain.
Pooja Reddy
1 घंटे पहलेHaar ke baad jeetna hi asli champion ki pehchaan hai.
Aarohi Chaudhary
2 घंटे पहलेYeh padhke lagta hai hum bhi kuch kar sakte hain!
कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो आसमान भी मंजिल बन जाता है। इस कहावत को छत्तीसगढ़ के आरंग क्षेत्र के ग्राम दरबा निवासी सूर्यांश शर्मा ने सच कर दिखाया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर सूर्यांश का इंडिगो कैडेट पायलट प्रोग्राम में चयन हुआ है। खास बात यह है कि उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान महज 22 घंटे में सोलो रिलीज यानी अकेले विमान उड़ाने की उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आठ महीने की मेहनत से हासिल की सफलता
सूर्यांश शर्मा, सुशील शर्मा (दरबा वाले) के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपने पायलट बनने के सपने को पूरा करने के लिए लगातार मेहनत की। महज आठ महीने की अवधि में उन्होंने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा आयोजित परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया। इसके बाद इंडिगो एयरलाइंस की चयन प्रक्रिया में शामिल हुए। इंटरव्यू में सफलता हासिल करने के बाद उनका इंडिगो कैडेट पायलट प्रोग्राम के लिए चयन हुआ।
22 घंटे में सोलो उड़ान की उपलब्धि
सूर्यांश की इस उपलब्धि की खास बात उनकी सोलो फ्लाइट है। पायलट ट्रेनिंग के दौरान उन्होंने महज 22 घंटे में सोलो रिलीज हासिल की। इसका मतलब है कि उन्होंने प्रशिक्षक के बिना अकेले विमान उड़ाने की उपलब्धि प्राप्त की। यह उनके आत्मविश्वास, मेहनत और विमानन प्रशिक्षण के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
नीमच ट्रेनिंग सेंटर में ले रहे पायलट ट्रेनिंग
वर्तमान में सूर्यांश का निवास रायपुर के सुंदर नगर में है। वे मध्य प्रदेश के नीमच स्थित ट्रेनिंग सेंटर में इंडिगो के कैडेट पायलट प्रोग्राम के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पायलट बनने की दिशा में उनका यह सफर युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।
सूर्यांश शर्मा की इस सफलता से ग्राम दरबा सहित पूरे आरंग विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि ने परिवार और क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। सूर्यांश ने साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़े से बड़े सपने को साकार किया जा सकता है।








