BJP, Sudhanshu Trivedi, Rahul Gandhi, SIR Controve: SIR विवाद पर सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को घेरा

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं
पहले आप अपनी बात रखें
नई दिल्ली। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने और लोगों में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहा है।
राहुल गांधी पर साधा निशाना
त्रिवेदी ने राहुल गांधी को भारतीय लोकतंत्र के लिए बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने दावा किया कि देश की प्रगति, AI, रक्षा उत्पादन और राष्ट्रीय सुरक्षा से नाखुश कुछ ताकतें विपक्ष के जरिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही हैं।
SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस से सवाल
त्रिवेदी ने बताया कि देशभर में करीब 12 लाख बूथ लेवल अधिकारी (BLO) और राजनीतिक दलों के लगभग 22 लाख बूथ लेवल एजेंट (BLA) मतदाता सूची की प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए नियुक्त थे।
उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस के एजेंटों ने उस समय किसी गड़बड़ी पर आपत्ति क्यों नहीं जताई और अब पार्टी SIR प्रक्रिया पर सवाल क्यों उठा रही है।
कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन पर भी टिप्पणी
बीजेपी सांसद ने ओडिशा, गुजरात, उत्तर प्रदेश और बिहार में कांग्रेस के लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा है।
त्रिवेदी ने सवाल किया कि जिन राज्यों में कांग्रेस को सीमित सीटें मिलती रही हैं, वहां से पार्टी 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद कैसे कर सकती है।
केरलम का भी किया जिक्र
त्रिवेदी ने केरलम के कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला के बयान का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि चेन्नीथला ने SIR प्रक्रिया से फायदा होने की बात कही थी। इसके जरिए उन्होंने पुनरीक्षण प्रक्रिया की आलोचना करने वाले विपक्ष के रुख पर सवाल उठाए।








